मंगलवार, 23 जून 2015

4=हायकू=राधिका


भीगे नयन
निहारि छटा कही 
राधिका बैन/ १
कान्हा के मन
राधिका बसत हैं
शृंगार बन …/ २
दिल तू राधा
झूठा यह संसार
लगत बाधा,,,३
रैन राधिका
कहते नयनन
दिल भाविका ४
श्याम राधिका
नाम राधिका तेरा
कान्हा प्रेमिका ५
नभ मे राधा
तन मे राधेश्याम
फिर क्यों व्याधा ,,,६
— राजकिशोर मिश्र [राज]

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें